Sonbhadra News : खपरैल के कच्चे मकान में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक,दो पशुओं की मौत
देर दोपहर खपरैल के मकान में अचानक आग लग जाने घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

सोनभद्र
5:57 PM, March 17, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव मे मंगलवार को एक खपरैल के कच्ची मकान मे अचानक आग लगने से दो पशुओं की मौत हो गई जबकि घर में रखे लाखों का समान भी जलकर खाक हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव निवासी शोभनाथ यादव के खपरैल के कच्चे मकान में मंगलवार को दोपहर अचानक धुआँ उठने लगा तो घर से दूर खेत में काम कर रहे पीड़ित किसान के परिजनों ने देखा तो शोर मचाना सुरु किया। ज़ब तक शोरगुल सुनकर ग्रामीण आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचते तब तक आग पुरे मकान को अपने आगोश में ले चूका था और देखते ही देखते दरवाज़े पर बंधे दो पशु और घर मे रखा धान, गेहूं, चना, सरसों, के साथ ही गृहस्थी का पूरा सामान भी जलकर खाक हो चुकी है।
घटना के समय पीड़ित किसान शोभनाथ रिस्तेदारी में गया हुआ था और घर के लोग खेत में काम करने गए थे। पीड़ित के अनुसार इस अगलगी मे करीब ढाई लाख की क्षति हुई है।
ग्राम प्रधान विमल यादव ने जोरूखाड़ लेखपाल अशोक कुमार को सुचना देते हुए तहसील प्रशासन से तत्काल मुख्यमंत्री आवास के साथ ही उचित मुआवजे की मांग की है।



