Sonbhadra News : लगातार बारिश के चलते कल बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी विद्यालय
जनपद में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में बने जलजमाव के बीच जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। भारी वर्षा व अत्यधिक जलजमाव की स्थिति को देखते हुए 2....

sonbhadra
6:03 PM, September 1, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में बने जलजमाव के बीच जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। भारी वर्षा व अत्यधिक जलजमाव की स्थिति को देखते हुए 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेश सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर लागू होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में यह आदेश जारी किया है। बीएसए ने बताया कि लगातार बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के मद्देनजर 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।
बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने कहा कि "भारी वर्षा एवं अत्यधिक जलजमाव को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विद्यालय इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।"
हालांकि विद्यालय बंद रहने के दौरान शिक्षकों को घर से अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करना होगा, जबकि शिक्षक प्रशिक्षण का कार्य पूर्ववत जारी रहेगा।




