Sonbhadra News : दुद्धी प्रेस क्लब की बैठक सम्पन्न
रविवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दुद्धी प्रेस क्लब गठन होने के उपरांत कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुशील गुप्ता के द्वारा की गई।

sonbhadra
1:49 PM, April 19, 2026
राजा/रमेश (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । रविवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दुद्धी प्रेस क्लब गठन होने के उपरांत कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुशील गुप्ता के द्वारा की गई। बैठक मे दुद्धी प्रेस क्लब के रजिस्टर्ड होने एवं गठन पर सभी उपस्थित पत्रकारों ने प्रशन्नता व्यक्त की और कहा कि दुद्धी प्रेस क्लब हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं जनहित मे काम करेगा।बैठक मे उपस्थित सभी पत्रकारों ने आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस मनाए जाने पर विशेष चर्चा की गई।
पत्रकारों ने कहा कि तहसील मुख्यालय पर दुद्धी प्रेस क्लब रजिस्टर्ड होने से खासतौर से तहसील क्षेत्र के पत्रकारों को बल मिलेगा,पत्रकार की सुरक्षा एवं संगठन में विस्तार पर नए लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया एवं भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था करने जैसी मुद्दों पर विचार -विमर्श किया गया जिसे कार्यकारिणी ने सहमति दी।इसके उपरांत बैठक में सभी उपस्थित पत्रकार बंधुओ के समक्ष प्रेस क्लब के गठन एवं उनके क्रियान्वयन को लेकर विस्तार रखी गई जिसे सभी सदस्यों ने सहमति से पास कर दिया।पत्रकारों ने सहमति जतायी कि प्रत्येक माह एक बैठक आहूत की जाएगी।
इस मौके पर सुशील गुप्ता, रवि सिंह, रमेश यादव,इब्राहिम खान, दैवी शक्ति (राजा चंद्रवंशी) , पप्पू यादव,मनीष कुमार, सिराजुल हुदा संहित अन्य साथी पत्रकार गण मौजूद रहे।



