Sonbhadra News : महिला दिवस पर दुद्धी पुलिस प्रशासन ने महिलाओं को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दुद्धी पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय व प्रशासन द्वारा दुद्धी महिला थाना मे महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

sonbhadra
10:52 PM, March 8, 2026
रमेश यादव/राजा (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दुद्धी पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय व प्रशासन द्वारा दुद्धी महिला थाना मे महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस दौरान कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निडर होकर पुलिस से संपर्क करने की अपील भी की।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भी महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र की कई महिलाएं मौजूद रहीं।




