Sonbhadra News :हर घर तिरंगा अभियान को लेकर दुद्धी मंडल की बैठक सम्पन्न
दुद्धी भाजपा मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस को लेकर एक बैठक मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का निर्णय हुआ।

sonbhadra
7:50 PM, August 10, 2024
रमेश यादव (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी भाजपा मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस को लेकर एक बैठक मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 13 से 15 अगस्त को सभी घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। दुद्धी मण्डल प्रभारी जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने कहा कि दुद्धी विधानसभा के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और लोगों के घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। युवा मोर्चा के द्वारा 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 14 अगस्त को युवाओं को विभाजन की विभीषिका याद दिलाई जाएगी और मौन मार्च निकाला जाएगा। वही दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी रहे श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि आजादी का पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी गणतंत्र का बड़ा पर्व है। यह दोनों त्योहार हमारे लिए सर्वाधिक महत्व के हैं।नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन व पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ''तिरंगा हमारा गौरव है। यह हर भारतीय को एकजुटता के लिए प्रेरित करता है।इस दौरान इस अभियान के संयोजक मण्डल उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल सह संयोजक पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल को बनाया गया।बैठक समाप्ति के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे सुरेंद्र प्रताप सिंह व वरुण जौहरी के पिछले दिनों निधन होने के कारण 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया।
बैठक में मुख्यरूप से पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री अनिल गुप्ता, शक्तिकेन्द्र प्रभारी पंकज अग्रहरी बुल्लू,जितेंद चन्द्रवँशी, शिवशंकर गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक शाह, राहुल अग्रहरी, मनोज तिवारी, मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, पूर्व जिला संयोजिका मीरा सिंह गोंड़,रेणु देवी, मण्डल मंत्री संदीप जायसवाल,गोपाल सोनी,गोरखनाथ अग्रहरी, कोषाध्यक्ष अरुण साहनी, मीडिया प्रभारी रवि सिंह,जनजाति मोर्चा अध्यक्ष दीवान सिंह गोंड़, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान, युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी, महामंत्री विकास मद्देशिया, कोषाध्यक्ष सतीश सोनी, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री निरंजन जायसवाल,अनुसूचित मोर्चा महामंत्री धरमु,शक्तिकेन्द्र संयोजक प्रदीप शर्मा, रमाशंकर गुप्ता अनिल कुशवाहा,सभासद धीरज जायसवाल, निरंजन गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा, सह संयोजक सत्यम कश्यप, बुथ अध्यक्ष राजन अग्रहरी, मन्नू सिंह, आनंद अग्रहरी, योगेश यादव,प्रवीण जायसवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




