रमेश (संवाददाता )
दुद्धी,सोनभद्र। शनिवार को दुद्धी प्रेस क्लब के पत्रकारों ने जौनपुर मे एक पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन दुद्धी उपजिलाधिकारी निखिल यादव को सौंपा।वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार ने कहा कि जौनपुर के पत्रकार द्वारा खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव से विकास के बाबत प्रश्न पूछने पर स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर आग बबूला होना और देख लेने व औकात में रहने,दो कौड़ी के पत्रकार और ठीक कर दूंगा जैसे अमर्यादित अभद्रतापूर्ण शब्दों का प्रयोग करना देश के चौथे स्तम्भ पर हमला है । उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि भाजपा के मंत्री के दुर्व्यवहार और अमर्यादित बयान को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रही है और सरकार के मंत्री द्वारा पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पत्रकारों ने मांग की हैं कि खेल -कूद एवं युवा कल्याण मंत्री के कृत्य की जाँच कराकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाय ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृति न हो सके।
इस अवसर पर पत्रकार प्रमोद कुमार,जितेंद्र कुमार अग्रहरी, सेराज खान, रवि सिंह, रमेश यादव, मनीष कुमार,अजय कुमार, ओम प्रकाश रावत, इब्राहिम खान सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।