Sonbhadra News :दुद्धी ब्लड डोनेट टीम ने एनीमिया मरीज के लिए 2 यूनिट ब्लड किया दान
प्रगति फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे ब्लड डोनेट टीम को सरकारी अस्पताल में आए जरूरतमंदो की जानकारी जैसे ही होती हैं तो तत्काल टीम सक्रिय होकर रक्तदान करने और करवाने में जुट जाते हैं।

sonbhadra
6:31 AM, September 9, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस टीम लगातार जरूरतमंदो के लिए ब्लड डोनेट करने एवं करवाने के कार्य में जुड़े हुए हैं। प्रगति फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे ब्लड डोनेट टीम को सरकारी अस्पताल में आए जरूरतमंदो की जानकारी जैसे ही होती हैं तो तत्काल टीम सक्रिय होकर रक्तदान करने और करवाने में जुट जाते हैं। शनिवार को एससी/ एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार के पुत्र ईश्वर चंद को परिजनों ने एनीमिया की शिकायत पर सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहाँ डॉक्टरों ने ब्लड कम होने की बात बतायी और कहा कि मरीज को कम से कम 2 यूनिट ब्लड की जरूरत हैं। ब्लड डोनेट टीम को इसकी जानकारी मिली तो सरकारी अस्पताल से ब्लड डिमांड पर्ची एवं अन्य प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद 2 यूनिट ब्लड डोनेट करवाकर जरूरतमंद मरीज को ब्लड चढ़वा दिया गया।ब्लड डोनेट एक्सप्रेस टीम के विकास अग्रहरि ने बताया कि रविवार को एस सी /एस टी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार के पुत्र को एनीमिया के कारण ब्लड कम थी, जिसकी जानकारी होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी के निर्देशन में 2 यूनिट ब्लड डोनेट करवाते हुए मरीज को ब्लड चढ़वा दिया गया।उन्होंने बताया कि दुद्धी ब्लड एक्सप्रेस द्वारा अब तक करीब 1200 लोगों से ब्लड दान करवाया गया हैं। दुद्धी ब्लड बैंक के असहयोगात्मक रुख के बाद भी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस टीम लगातार रक्तदान का कार्य कर रही हैं।




