Sonbhadra News : डीएसएच की बैठक डीएम ने कसे स्वास्थ्य अधिकारियों के पेंच, संस्थागत व सुरक्षित प्रसव पर दिया जोर
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक की।

sonbhadra
9:14 PM, September 9, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• जिला संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में तैनात डाॅक्टरों की लगायी जाये सूची - डीएम
• डीएसएच की बैठक में डीएम ने पूछा- कब करते हैं आयुष्मान योजना से सम्बद्ध प्राइवेट अस्पतालों के जाँच तो बंगले झाँकने लगे नोडल
• आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को शत-प्रतिशत इलाज की सुविधा करायी जाये उपलब्ध - डीएम
• चोपन घोरावल के अतरिक्त कार्ययोजना सम्बंधित पत्रावली नहीं दिखा सके अन्य सीएचसी प्रभारी, नाराज डीएम ने स्पष्टीकरण किया तलब
• जिला अस्पताल में लगाएं इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की सूची
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 एस0के0 सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की सूची रोस्टर के अनुसार लगाई जाए। एक्स-रे से संबंधित लगने वाले शुल्क की भी सूची लगाई जाए, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
अनटाईड फंड खर्च का विवरण नहीं प्रस्तुत कर सके सीएचसी प्रभारी -




