Sonbhadra News : नशे में धुत महिला ने घण्टों सड़क पर काटा बवाल, बेबस दिखी पुलिस
बीती रात चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर देशी शराब की दुकान पर एक महिला नशे में धुत होकर घण्टों हंगामा किया । महिला के हंगामा से सड़क भी जाम हो गया । काफी देर बाद चोपन पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गय

sonbhadra
9:08 AM, July 29, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । रविवार रात स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रीत नगर देशी शराब की दुकान पर एक महिला नशे में धुत होकर घण्टों हंगामा किया । महिला का हंगामा देख आसपास से गुज़र रहे लोगों की भीड़ लग गयी । बताया जा रहा है कि महिला जुगैल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला उत्पाद मचाते हुए वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग बाधित रहा । इस दौरान कई लोग महिला का वीडियो बनाते दिखे ।स्टेट हाइवे पर महिला का हाइवोल्टेज ड्रामा देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 को कॉल कर मौके पर बुलाया। हालांकि मौके पर पहुंची डायल 112 भी महिला की हरकत देख मूक दर्शक बनी रही । महिला के हाइवोल्टेज ड्रामा से तंग आकर देशी शराब की दुकान सहित आसपास के दुकानदार ताला बंद कर भाग निकले । इस बीच महिला शराब दुकान में ताला लगा देख और उग्र हो गई और जमकर बवाल काटा । काफी समय बीत जाने के बाद चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को काबू में करते हुए उसे थाने ले गई। स्थानीय लोगों की माने तो महिला का यह ड्रामा कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी महिला नशे में धुत होकर सब्जी मंडी सहित मुख्य बाजार में ड्रामा कर चुकी है।




