Sonbhadra News : नशेडिय़ों व शराबियों ने बिगाड़ा नगर का माहौल
शहर में नशेडिय़ों का जमावड़ा बढऩे लगा है, जहां-तहां नशेड़ी अड्डेबाजी करने लगे हैं। शाम ढलते ही नगर के विभिन्न मोहल्लों में नशेड़ी अड्डेबाजी करना शुरू कर देते हैं। सिगरेट, गांजा के धुएं से लेकर शराब....

sonbhadra
3:11 PM, May 3, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• कहीं गलत संगत में पड़कर बिगड़ ना जाए आपका लाडला
सोनभद्र । शहर में नशेडिय़ों का जमावड़ा बढऩे लगा है, जहां-तहां नशेड़ी अड्डेबाजी करने लगे हैं। शाम ढलते ही नगर के विभिन्न मोहल्लों में नशेड़ी अड्डेबाजी करना शुरू कर देते हैं। सिगरेट, गांजा के धुएं से लेकर शराब की बोतलें भी खुलती हैं। इससे आम लोगों की परेशानी बढऩे लगी है। लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्व जहां-तहां बैठकर शराब, सिगरेट, गांजा का सेवन करते हैं। आपस में गाली-गलौज और मारपीट भी करते हैं। इससे पूरे इलाके का माहौल खराब होता है। अपर बाजार की गली-गली में नशेडिय़ों और शराबियों का जमावड़ा लगने लगा है। नगर के पसियान मोहल्ले में पुरे दिन शराब, सिगरेट और गांजा चलता रहता है।
ड्रग्स, गांजा, डेंड्राइट ले रहे युवा -
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर दिन नशेडिय़ों का जमावड़ा लगा रहता है। सुबह से लेकर देर रात तक नशा करने वाले जमा रहते हैं। शाम के वक्त खासतौर पर ऐसे युवाओं की संख्या काफी रहती है। शराब पीने के साथ ही ड्रग्स, गांजा पीने वाले, डेंड्राइट से नशा करने वाले जुटते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस से भी शिकायत की गई लेकिन अब तक ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण स्थिति में कोई बदलाव नहीं आ रहा है, हर दिन की एक ही कहानी है। कोई व्यक्ति कुछ बोल दे तो ये लोग उससे ही उलझ जाते हैं। भद्दी भद्दी गालियां देते हैं, जिस कारण कोई भी व्यक्ति इनसे उलझना नहीं चाहता। सिर्फ पसियान मोहल्ला ही नहीं, ब्रह्म नगर, हाईडील मैदान, रेलवे कॉलोनी, न्यू कॉलोनी समेत अन्य कई इलाकों में नशेडिय़ों और शराबियों ने उत्पात मचा रखा है।
पुलिस की सख्ती के बाद भी जारी है नशे का व्यापार -




