Sonbhadra News : नशेड़ी ने होलिका में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर थाना क्षेत्र के तेलाडी़ गांव में नशे में युक्त युवक होलिका में आग लगा दी जिससे हड़कंप मच गया वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस ने आग लगाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है ।

फ़ाइल फोटो
sonbhadra
10:40 AM, March 13, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के तेलाडी़ गांव में नशे में युक्त युवक होलिका में आग लगा दी जिससे हड़कंप मच गया वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस ने आग लगाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया ग्राम पंचायत के तेलाडी़ गांव में गुरुवार को भोर में समय से पूर्व गांव के एक नशेड़ी ने दारू के नशा में होलिका में आग लगा दी जिससे गांव में हड़कंप मच गया वहीं गांव के लोगों द्वारा इसकी सूचना तत्काल रायपुर थाने पर देते हुए अवगत कराया सुचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने उक्त युवक मोतीलाल निवासी तेलाडी़ रायपुर थाना क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में सम्भ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर होलिका को फिर से रखवा दिया गया है गांव में शांति का माहौल है




