Sonbhadra News : बिना चालक के हाइवा लुढ़क कर मकान में घुसी, बड़ा हादसा टला, मौके पर पहुंची पुलिस
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा खास बाजार में तेलगुड़वा कोन संपर्क मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी हाईवा जो अज्ञात कारणवश बिना चालक के ही लुढ़क कर एक मकान का सीट छज्जा को तोड़ते हुए घुस गई ।

sonbhadra
5:11 PM, December 26, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के कोटा खास बाजार में तेलगुड़वा कोन संपर्क मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी हाईवा जो अज्ञात कारणवश बिना चालक के ही लुढ़क कर एक मकान का सीट छज्जा को तोड़ते हुए घुस गई । एक बड़ा हादसा टल गया गनीमत रहा की घटना में कोई हताहत नहीं हुई ।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार लगभग बारह बजे को चोपन थाना क्षेत्र के कोटा खास बाजार में हाइवा चालक सलखन निवासी विकास यादव पुत्र श्याम लाल यादव द्वारा तेलगुडवा से कोन की तरफ जा रहा है जो कोटा बाजार में सड़क किनारे हाइवा खड़ा कर सब्जी खरीदने चला गया जिसके उपरांत हाइवा बिना चालक के आगे बढ़कर सामने के स्थित कामेश्वर जायसवाल पुत्र स्व. तुलसी जायसवाल के मकान में धक्का मार दिया जिसमें मकान के आगे लगा सीट का छज्जा गिर कर टूट गया
वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर पुलिस ने हाइवा चालक और मकान को समझा बुझाकर शांत शांत करवाया गया ।




