Sonbhadra News : टीपर अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत, मुआवजा को लेकर मार्ग जाम
थाना चोपन क्षेत्र के बिल्ली मार्कुण्डी के बाड़ी खनन क्षेत्र में गुरूवार की शाम जा रही टीपर के अचानक अनियंत्रित होने से टीपर पलट गयी, जिसके चपेट में आने से घायल चालक की अस्पताल में मौत हो गयी।

घटना के बाद नाराज परिजनों को समझाती पुलिस
sonbhadra
11:04 PM, December 26, 2024
मंटू शर्मा/कृपा शंकर पाण्डेय (संवाददाता)
डाला/ओबरा (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र के बिल्ली मार्कुण्डी के बाड़ी खनन क्षेत्र में गुरूवार की शाम जा रही टीपर के अचानक अनियंत्रित होने से टीपर पलट गयी, जिसके चपेट में आने से घायल चालक की अस्पताल में मौत हो गयी।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बिल्ली मार्कुण्डी के बाड़ी खनन क्षेत्र में जा रही टीपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें टीपर चालक हरिलाल (50) पुत्र रामदुलार निवासी बिल्ली गाँव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगो द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया।जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस सम्बंध में चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि टीपर पलटने से चालक की मौत की घटना हुई है।मृतक के परिजनो से मिले तहरीर के अनुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उधर हादसे के बाद नाराज़ परिजनों के साथ रहवासियों ने मुवावजे की मांग को लेकर गजराज नगर चौराहे पर रोड जाम कर दिया। तब तक ओबरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। मामला बढ़ता देख ओबरा सीओ हर्ष पांडेय भी जाम वाली जगह पहुंच गए और परिजनों को समझाने में जुटे रहे। इस दौरान मौके पर पहुंचे । नायब तहसीलदार रजनीश यादव ने आश्वासन दिया कि जो भी विभाग द्वारा मदद है वो मदद की जाएगी और खनन मालिक द्वारा जो भी सहायता होगा वह सहायता की जाएगी । तब जाकर लगभग 2 घण्टे बाद परिजन माने और रोड से हटे।




