Sonbhadra News : जेसीबी पलटने से चालक की मौत
रविवार की देर शाम घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव से तिलौली जाने वाली नहर पटरी पर जेसीबी पलटने से चालक की मौत हो गई।

घटना के बाद सीएचसी में पहुंचे कोतवाल
sonbhadra
11:37 PM, November 10, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । रविवार की देर शाम घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव से तिलौली जाने वाली नहर पटरी पर जेसीबी पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना घटते ही लोगों की भीड़ वहां जुट गई। सूचना पर एसएचओ कमलेश पाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। जेसीबी चालक कमलेश बिंद 24 वर्ष पुत्र रामदास ग्राम निबी थाना खीरी जनपद प्रयागराज को मरणासन्न हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।




