Sonbhadra News :डॉ वरुणानिधि ने चिकित्साधीक्षक का किया कार्यभार ग्रहण
डॉ वरुणानिधि ने चिकित्साधीक्षक पद का किया कार्यभार ग्रहण

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
7:01 PM, August 8, 2026
डॉ वरुणानिधि ने चिकित्साधीक्षक पद का किया कार्यभार ग्रहण
दुद्धी, सोनभद्र।:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के नवागत चिकित्साधीक्षक का कार्यभार पैथोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ वरुणानिधि ने ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने वार्डो में साफ सफाई एवं भर्ती मरीजों के बेड पर साफ चादर रखने हेतु विशेष ध्यान दिया है। साथ ही साथ अस्पताल परिसर का वातावरण स्वच्छ व साफ सुथरा रखने का प्रयास रहेगा,उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में दलाल किस्म के लोगों का प्रवेश वर्जित है।सुरक्षा की दृष्टिकोण से यहां पुलिस बल या सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती को पत्राचार किया गया है। अस्पताल रोड पर वाहनों के खड़े होने की शिकायत मिल रही है जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जाएगी।उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को पहले से बेहतर किया जाएगा। जनशिकायतों के निस्तारण के लिए ऑफिस में 2 बजे से 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
बता दे कि निवर्तमान चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम का प्राइवेट प्रैक्टिस करने सहित अन्य मामलों की शिकायत पर पद से हटाकर कटौली गांव के पीएचसी में स्थानांतरण कर दिया गया हैं।




