इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ ने कहा कि "डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 135 जंयती पर बाचा साहेब को राष्ट्र श्रद्धा सुमन अर्पित करते है,बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था, वे भारतीय समाज सुधारक और संविधान निर्माता ये दलितो शोषितों समाज के अग्रणी थे। भारत सरकार के पहले कानून मंत्री थे, बाबा साहेब की शिक्षा मुब्बई से स्नातक व कोलम्बिया यूनिवर्सिटी से एमए और पीएचडी किया। बाबा साहेब ने आजादी के बाद हितकारिणी सभा की स्थापना की जिसके जरिए निःशुल्क स्कूल, लाइब्रेरी चलाई गयी। बाबा साहेब अम्बेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का मानना था कि शिक्षा हाशिए पर खड़े हर इंसान की बाराबरी की पहली सिढ़ी है, कलम से क्रांति कर मानवतावादी भारत के सपना देखने वाले महानायक का नाम है बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर। बाबा साहेब का लक्ष्य था जब तक गरीबों को निःशुल्क शिक्षा नही मिलेगी तब तक विषेशाधिकार नहीं रहेगी। डॉ0 अम्बेडकर के समावेशी सपनों को मोदी सरकार कर रही है साकार, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के अति पिछड़े वंचित लोगोें को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 44 हजार 700 करोड़ सेे अधिक छात्रवृति से लगभग 84 करोड़ एस०सी० एस०टी० छात्र व छात्रों को सहायता उपलब्ध करायी है। बाबा साहेब के विरासत को समान देने के लिए पांच पवित्र स्थलों पर पंचतीर्थ का विकास, जन्म भूमि महू (मध्य प्रदेश) , शिक्षा भूमि (लन्दन), दीक्षा भूमि (नागपुर) , महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली), चौत्य भूमि (दिल्ली) पर पंचतीर्थ का विकास किया गया। पीएम मुद्रा योजना के तहत एससी/एसटी लाभार्थियों को 4.5 लाख करोड़ से अधिक ऋण की सुविधा उपलब्ध करायी गयी और एससी/एसटी वर्ग पर अत्याचार रोकने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 14566 जारी किया।"