Sonbhadra News : विदेशों में चिकित्सा सेवा दे चुके डॉ. अशफाक हसन अब सोनभद्र में देंगे सेवाएं
अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार डॉ. अशफाक हसन को मलेशिया, ब्रुनेई, सऊदी अरब के रियाद एवं जेद्दा, मालदीव तथा अमेरिका में चिकित्सा सेवा देने का व्यापक अनुभव है।

पत्रकार वार्ता करते डॉ. अशफाक हसन
sonbhadra
8:12 PM, October 7, 2026
- पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नियमित रूप से मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जनपदवासियों के लिए चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुविधा सामने आई है। राबर्ट्सगंज स्थित पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विदेशों में वर्षों तक चिकित्सा सेवा दे चुके अनुभवी चिकित्सक डॉ. अशफाक हसन अब नियमित रूप से मरीजों को अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। डॉ. अशफाक हसन एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन), एफसीसीपी हैं और जनरल मेडिसिन एवं चेस्ट/पल्मोनरी डिजीज के विशेषज्ञ हैं।
अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार डॉ. अशफाक हसन को मलेशिया, ब्रुनेई, सऊदी अरब के रियाद एवं जेद्दा, मालदीव तथा अमेरिका में चिकित्सा सेवा देने का व्यापक अनुभव है। उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव का लाभ अब सोनभद्र के मरीजों को अपने जिले में ही मिल सकेगा। डॉ. अशफाक हसन सांस लेने में परेशानी एवं फेफड़ों से संबंधित रोग, टीबी एवं छाती से जुड़ी समस्याएं, लगातार खांसी, सांस फूलना, सीने में तकलीफ, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय से संबंधित सामान्य चिकित्सकीय समस्याओं, पेट एवं पाचन तंत्र से जुड़े रोगों तथा लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार एवं परामर्श में विशेषज्ञता रखते हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि गंभीर एवं जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीजों को अक्सर बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले चिकित्सक की सेवाएं जिले में उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श मिल सकेगा। पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चर्क मोड़, पंचशील नगर, छपका, राबर्ट्सगंज में यह सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल के डायरेक्टर पवित मौर्या ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य सोनभद्रवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं अपने ही जिले में उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि डॉ. अशफाक हसन के अनुभव का लाभ जिले के मरीजों को मिलेगा।




