रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी नगर स्थित एक निजी होटल में मंगलवार को पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक में दर्जनों पत्रकारों को सम्मानित किया गया।स्थानीय पत्रकारों सहित जिले से आये हुए पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन व विशिष्ट अतिथि पत्रकार प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। पत्रकारों ने पत्रकारिता के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त की और कहा कि आज डिजिटल युग में पत्रकारिता बहुत कठिन हो गया हैं, क्योंकि आज की पत्रकारिता मोबाइल से हो रही हैं और हर लोगों के हाथ में एंड्राइड मोबाइल हैं इसलिए पुलिस प्रशासन सहित आमजन भी कन्फ्यूज हो जाते हैं कि ये पत्रकार हैं या आमजन। इसलिए कभी कभी वास्तविक पत्रकार भी पुलिस प्रशासन का शिकार हो जाता हैं। कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने दौर की पत्रकारिता का अनुभव साँझा करते हुए कहा कि आज के समय में बड़े बड़े अखबारों के मालिक भी पत्रकारों का कम शोषण नही कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हर कार्य का एक निश्चित मानदेय या वेतनमान हैं लेकिन अख़बार पत्रकारों को वेतन या मानदेय तो दूर उनको सुरक्षा प्रदान करवाने के लिए भी ठोस पहल नही कर रही हैं। जो हमसब पत्रकारों के चिंतनीय विषय हैं। इस मौके पर पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल को मंचासीन अतिथियों व प्रदेश अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन, जिला अध्यक्ष कृष्णा उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के हाथों संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मासिक बैठक में नववर्ष के मद्देनजर आए हुए पत्रकारों को उपहार देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर रविंद्र जायसवाल, मनोरमा, राखी, अरुणोदय जौहरी, चंद्रिका सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।