Sonbhadra News : सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर की मौत
जिले के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर की मौत हो गई।

sonbhadra
8:51 PM, May 6, 2026
शांतनु कुमार/आनंद चौबे
सोनभद्र । जिले के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. अनुभव मिश्र शाम अपनी बाइक से जिला अस्पताल लोढ़ी से रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। इसी दौरान लाइफ केयर हॉस्पिटल लोढ़ी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लोढ़ी के इमरजेंसी (L-2) वार्ड में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा अग्रिम कार्यवाही कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि दुर्घटना में संलिप्त अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है l




