Sonbhadra News: किशोरी का गर्भपात कराने का आरोपी डॉक्टर और नर्स बंदी
घोरावल कस्बे मे संचालित एक निजी अस्पताल मे डेढ़ माह पहले एक किशोरी का गर्भपात करवाया गया था। दुराचार के बाद आरोपी ने ऐसा करवाया था। पुलिस ने उस आरोपी को जेल भेज दिया था अब अस्पताल के डॉ व नर्स जेल गए।

घोरावल मे नाबालिग का गर्भपात कराने के आरोपी गिरफ्तार डॉक्टर और नर्स
sonbhadra
11:07 AM, November 8, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कस्बे में संचालित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर व नर्स को पुलिस ने अनुसूचित जनजाति की नाबालिक का गर्भपात कराने के आरोप में जेल भेजा। आंचल मौर्य पत्नी अजय सिंह कुशवाहा निवासी कस्बा घोरावल तथा डॉ राजकुमार सिंह पटेल निवासी वार्ड नंबर 3 कस्बा घोरावल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बीते 23 सितंबर के प्रकरण में पुलिस गंभीरता से जुटी थी।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति ने नाबालिक पुत्री के साथ हुए दुराचार की शिकायत पुलिस से की थी कि आलमगीर के बहन रजिया का लड़का जुल्फिकार उर्फ कल्लू पुत्र इजहार निवासी बनौरा थाना पन्नगंज सोनभद्र जो अपने ननिहाल जुड़ियां मे ही रहता है। के द्वारा उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर लगभग दो वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा और जब वह गर्भवती हो गई तो बीते 23 सितम्बर को जबरदस्ती घर से ले जाकर नगर के निजी अस्पताल मे गर्भपात करवा दिया। मामले से जुड़े आरोपित जुल्फिकार उर्फ कल्लू के विरुद्ध पुलिस ने पाक्सो एक्ट तथा एससी एसटी मे मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले की विवेचना मे जुटी रही। पुलिस बल निजी अस्पताल जहां पर गर्भपात कराया गया था वहां पर भी पहुंची थी। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी रही। गर्भपात के बाद भ्रूण को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मामले से जुड़े आरोपी जुल्फिकार उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज दिया गया था। भ्रूण को कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया था। धारा 64 m एवं 89 बीएनएस तथा पास्को एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट में वांछित आरोपी आंचल मौर्य पत्नी अजय सिंह कुशवाहा निवासी कस्बा घोरावल तथा डॉ राजकुमार सिंह पटेल निवासी वार्ड नंबर 3 कस्बा घोरावल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। जेल भेजे गए दोनो आरोपी घोरावल मे संचालित जीवन रक्षा हॉस्पिटल के डॉक्टर व नर्स हैं।




