Sonbhadra News : क्या आप इस बच्चे को पहचानते हैं? रेलवे फाटक के पास मिले मासूम के परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
रॉबर्ट्सगंज नगर के रेलवे फाटक के पास एक मासूम बालक संदिग्ध परिस्थितियों में भटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर चाइल्ड.......

AI जनरेटेड बैनर......
sonbhadra
7:35 PM, July 23, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज नगर के रेलवे फाटक के पास एक मासूम बालक संदिग्ध परिस्थितियों में भटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल बच्चा अपना नाम, पता अथवा परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है, जिससे उसकी पहचान कराना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए चुनौती बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक के आसपास अकेले घूम रहे बालक को देखकर लोगों को संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान जब बच्चा अपने घर या परिवार के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका, तो तत्काल इसकी सूचना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर आवश्यक कार्यवाही के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन सोनभद्र के संरक्षण में भेज दिया।
चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस बच्चे के परिजनों की तलाश में जुटी है। आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति इस बालक को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा 9450717818 पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।




