Sonbhadra News : CM डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम ने कसे अधिकारियों के पेंच
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी...

CM डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक लेते डीएम बी0एन0 सिंह....
sonbhadra
9:21 PM, May 16, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने अधिशासी अभियन्ता राजकीय निर्माण निगम, अधिशासी अभियन्ता यू0पी0पी0सी0एल0, अधिशासी अभियन्ता आवास विकास परिषद, अधिशासी अभियन्ता सेतु से स्पष्टीकरण तलब
• निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने अधिशासी अभियन्ता आर0ई0डी0 को स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियन्ता राजकीय निर्माण निगम, अधिशासी अभियन्ता यू0पी0पी0सी0एल0, अधिशासी अभियन्ता आवास विकास परिषद, अधिशासी अभियन्ता सेतु निगम बैठक में बिना कारण बताये अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने आर0ई0डी0 द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा में प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता आर0ई0डी0 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में समीक्षा की, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर विरोधाभास आख्या प्राप्त हुयी थी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया और उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी अधिकारी द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाय।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सड़कों व सेतु के निर्माण के लिए समीक्षा की, समीक्षा में अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, निर्माण खण्ड, निर्माण खण्ड-2 द्वारा निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लायें अन्यथा की दशा में उच्च स्तर पर पत्राचार किया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में गढ्ढों की खुदायी आदि का कार्य सभी विभाग समय से करा लें, जिससे कि वृक्षारोपण अभियान के दौरान समय से वृक्षारोपण हो सकें।




