समीक्षा के दौरान नगवां, चोपन, चतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डिलेवरी की संख्या में कमी पाए जाने पर पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डिप्टी सीएमओ, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, एडीओ पंचायत निर्धारित ब्लाक तहसील में ही निवास करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने सुरक्षित मातृ वन्दना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, फैमिली प्लानिंग, नियमित टीकाकरण के प्रगति की गहन समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आरबीएसके टीम के भ्रमण की मानीटरिंग नियमित रूप से की जाये।