Sonbhadra News : गैस सिलेन्डरों की जमाखोरी की शिकायत पर डीएम सख्त, टीम गठित कर कार्यवाही का दिया निर्देश
में अंतरराष्ट्रीय स्तर में उत्पन्न कारणों से घरेलू गैस सिलेंडरों एवं अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही है, इन शिकायतकर्ता को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने...

डीएम बद्रीनाथ सिंह......
sonbhadra
7:40 PM, March 20, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• गैस सिलेंडर एवं पेट्रोलियम पदार्थो की जमाखोरी पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाही - डीएम
• होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय व कैंटीन संचालक किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेंडरों का न करें व्यावसायिक उपयोग - डीएम
• व्यवसायिक उपयोग पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही - डीएम
सोनभद्र । वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर में उत्पन्न कारणों से घरेलू गैस सिलेंडरों एवं अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही है, इन शिकायतकर्ता को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिया है। इसी प्रकार से गुरुवार को घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग किये जाने की शिकायत ओबरा नगर पंचायत ओबरा से प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिया है। टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग व भण्डारण में सम्मलित मोहमद हफीज पुत्र मोहम्मद हमीद, निवासी मकान संख्या 18/162 नगर पंचायत ओबरा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कठोर कार्यवाही सम्पादित की गयी है।
जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने जनपद के संचालित समस्त गैस एजेंसियों के संचालकों, घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग में संलिप्त व्यक्तियों तथा घरेलू गैस सिलेंडर को जमाकर अधिक मूल्य में बेचे जाने की नियत रखने वाले व्यक्ति किसी भी दशा में इस प्रकार का कोई अनैतिक कार्य न करें, अन्यथा संज्ञान में आने पर जांचोपरांत दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी। जनपद के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय कैंटीन संचालकों को सचेत किया जाता है कि वे अपने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय कैंटीन या अन्य व्यवसाय में किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें, अन्यथा आपके विरुद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्यवाही सम्पादित कराई जाएगी।



