Sonbhadra News : थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को थाना करमा में आयोजित थाना दिवस में पहुंचकर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
★जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना करमा में की जनसुनवाई
★राजस्व एवं पुलिस से जुड़े प्रकरणों में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच एवं समाधान के दिए निर्देश
करमा (सोनभद्र) । जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को थाना करमा में आयोजित थाना दिवस में पहुंचकर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। भूमि एवं राजस्व से संबंधित ऐसे प्रकरण, जिनमें मौके पर जांच आवश्यक हो, उनमें राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुने तथा अभिलेखों एवं वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।