चुर्क (सोनभद्र) । सावन के अंतिम सोमवार में कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद कमान संभालते हुए रात सड़क पर निकलकर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी चेक करते हुए उनकी सतर्कता एवं मुस्तैदी का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखते हुए पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी अथवा असुविधा के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधों के प्रति आश्वस्त किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए यात्रा मार्गों पर लगातार भ्रमण एवं निगरानी बनाए रखें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन एवं सोनभद्र पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के साथ-साथ जनपद में शांति, कानून- व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।