Sonbhadra News : जनसुनवाई में दिखी डीएम की दरियादिली, दिव्यांग को तुरंत दिलाई सहारे की बैसाखी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज प्रशासन का संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में फ़रियादियों की समस्याओं को......

दिव्यांग को बैसाखी प्रदान करते डीएम चर्चित गोंड.....
sonbhadra
5:46 PM, May 19, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• 'कोई जरूरतमंद निराश न लौटे', जनसुनवाई में डीएम ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल
सोनभद्र । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज प्रशासन का संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में फ़रियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दे रहे थे, इसी दौरान विकास खंड कोन के ग्राम खरौधी निवासी दिव्यांग मुन्ना शाह पुत्र स्व0 मदन शाह अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। उनकी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उन्हें बैसाखी उपलब्ध कराई। बैसाखी मिलते ही दिव्यांग मुन्ना शाह भावुक हो उठे और जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने कहा कि "प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गरीब, जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।"
जिलाधिकारी के इस मानवीय व्यवहार की जनसुनवाई में उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।




