Sonbhadra News : डीएम ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो रैली क़ो किया रवाना
आज जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बघुआरी ग्राम पंचायत के गड़ौरा टोले से स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी अभियान रैली क़ो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संचारी रोगों के...

स्कूल चलो अभियान क़ो हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम...
sonbhadra
8:23 PM, April 1, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• स्कूल चलो अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने व प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने की डीएम ने की ग्रामीणों से अपील
सोनभद्र । आज जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बघुआरी ग्राम पंचायत के गड़ौरा टोले से स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी अभियान रैली क़ो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संचारी रोगों के प्रसार को रोकने हेतु जिलाधिकारी ने उपस्थित जब जनसमुदाय और छात्र-छत्राओं को शपथ भी दिलाई साथ ही हाथ धुलाई, शौचालय व मच्छरदानी का प्रयोग और व्यक्तिगत स्वच्छता तथा उत्तम स्वास्थ्य से समृद्धि के महत्व आदि पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0सिंह ने 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को स्कूल में नामांकित कराने के साथ ही साथ नित्य प्रति स्कूल भेजने के लिए बच्चों के अभिभावकों से अपील किया। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए प्रेरित किया कि नित्य प्रति स्कूल आने से ही उनका भविष्य बेहतर हो सकता है और वह एक सुयोग्य , शिक्षित तथा समर्थ नागरिक बन सकते हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, पीएम पोषण योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल तक सभी 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन किया जाये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अश्वनी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पांडेय, जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह, क्वॉलिटी कोऑर्डिनेटर वरुण त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह, संदीप पांडेय, अनामिका आंचल, हृदेश सिंह सहित अन्य अध्यापकगण, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं अन्य ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।



