Sonbhadra News : DM ने हरी झंडी दिखाकर किया पोलियो जागरूकता रैली क़ो रवाना
सघन पल्स पोलियो महा अभियान आठ दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है। इसको लेकर आज राबर्ट्सगंज नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से एक पोलियो जनजागरूकता रैली निकाली गयी। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने हरी झंडी...

हरी झंडी दिखाकर रवाना करते DM और CMO
sonbhadra
6:31 PM, December 7, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• 3.04 लाख बच्चों क़ो पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
सोनभद्र । सघन पल्स पोलियो महा अभियान आठ दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है। इसको लेकर आज राबर्ट्सगंज नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से एक पोलियो जनजागरूकता रैली निकाली गयी। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अभियान के माध्यम से जिले के तीन लाख बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों क़ो पिलाएं पोलियो की खुराक - DM
इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0सिंह ने कहा कि "अपने जनपद, प्रदेश और देश से तो पोलियो लगभग 15 साल पहले ही खत्म हो गया था लेकिन अभी भी पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान में पोलियो के केस सामने आ रहे हैं। पोलियो अत्यंत संक्रामक बीमारी है और इसका संक्रमण कहीं फिर से देश में न हो जाये इसलिए हर साल अभियान चलाकर पोलियो की दवा पिलाई जाती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलायें, कोई भी बच्चा छूटने न पाए।"
सीएमओ ने की जनपदवासियों से सहयोग की अपील -
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार ने कहा कि "जनपद को पोलियो मुक्त रखने के लिए अभियान में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाय और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत समस्त बच्चों की सूची बूथ पर रखी जाएगी। बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर शत-प्रतिशत प्रतिरक्षित करें। हमें जनपद के शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित करना है। इस महान कार्य में जनसहयोग की बहुत आवश्यकता है।"




