Sonbhadra News : मधुमक्खियों के काटने से दिव्यांग की मौत, एक घायल
क्षेत्र के सवरा गांव के सिवान मे बरगद के पेड़ पर मधुमक्खी के छते पर किसी चिड़िया द्वारा छते को खोद दिया जिससे मधुमक्खी उड़ने लगे और पेड़ के निचे बैठे लोगो को काटने लगे पेड़ के आस-पास करीब आठ नौ लोग थे जो..

sonbhadra
8:17 PM, November 2, 2024
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी । थाना क्षेत्र के सवरा गांव के सिवान मे बरगद के पेड़ पर मधुमक्खी के छते पर किसी चिड़िया द्वारा छते को खोद दिया जिससे मधुमक्खी उड़ने लगे और पेड़ के निचे बैठे लोगो को काटने लगे पेड़ के आस-पास करीब आठ नौ लोग थे जो मधुमक्खी का झुण्ड देख कर वहा से भाग गए और राम बरन (55वर्ष) पुत्र रघुनाथ निवासी संवरा जो दिव्यांग था वह वहा से भाग नहीं पाया और मधुमक्खियों ने डंक मार दिया, उसे ग्रामीणों द्वारा सीएचसी बभनी लाया गया जहा उनकी मृत्यु हो गई और परिजनों मृतक को घर ले आए। मृतक के दो लड़के जो राजस्थान में रहते हैं सुचना मिलने के बाद दोनों घर वापस आ रहे है।
वहीं थाना प्रभारी नें बताया कि उनके बच्चे के आने आने पर कल विधिक कार्रवाही की जायगी लां एंड आर्डर की कोई समस्या नहीं है। एक अन्य राम किशुन पुत्र राम औतार उम्र 57वर्ष निवासी संवरा जो घायल है जिसका इलाज सीएचसी बभनी में चल रहा है।




