Sonbhadra News :जनपदीय क्रीड़ा रैली आज बुधवार से,सोनाँचल इंटर कॉलेज ने पूरी की तैयारियां
सोनभद्र जनपदीय क्रीड़ा रैली बुधवार से, सोनाँचल इंटर कॉलेज ने पूरी की तैयारियां

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
7:23 AM, October 7, 2026
टाउन क्लब मैदान पर बुधवार से गूंजेगा जनपदीय क्रीड़ा समारोह का शंखनाद
सोनभद्र जनपदीय क्रीड़ा रैली बुधवार से, सोनाँचल इंटर कॉलेज ने पूरी की तैयारियां
दुद्धी, सोनभद्र। टाउन क्लब मैदान पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा समारोह का भव्य आगाज बुधवार से होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की इस प्रतिष्ठित जनपदीय रैली के संयोजन की जिम्मेदारी इस बार सोनाँचल इंटर कॉलेज, दुद्धी को सौंपी गई है।समारोह के संयोजक सोनाँचल इंटर कॉलेज के संचालक आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) जयराम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा प्रभारी मौजूद रहेंगे।समारोह को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार देर शाम तक संयोजक और उनकी टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रही। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोनभद्र जिले भर के माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों के रुकने और खेल मैदान की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।




