पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि "ज़िला क्रीडाधिकारी द्वारा उन्हें पत्रांक 770/ज़ि0क्री0/आ0/2024-25 जो की खेल छात्रवास में प्रवेश से संबंधित जिला स्तर पर संबंधित चयन के उद्देश्य से था जिसकी तिथियाँ 20 से 25 फ़रवरी 2025 तक निर्धारित की गई थी और यह पत्र ज़िला क्रीडाधिकारी कार्यालय से दिनांक 13 फ़रवरी 2025 को जारी किया गया है जबकि उन्हें हाट्सऐप पर दिनांक 20 फ़रवरी 2025 को भेजा गया। 20 फ़रवरी 2025 को बालक वर्ग जिम्नास्टिक्स तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस गेम्स का चयन निर्धारित किया गया था उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से खेल संघों से यह अपेक्षा की थी खिलाड़ियो को ट्रायल्स हेतु प्रेरित किया जाए लेकिन जिस दिन इन खेलों का ट्रायल्स रखा गया उसी दिन पत्र भेजने का क्या उद्देश्य है।"