Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में जिला परियोजना प्रबंधक की पत्नी की मौत
को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना के बाद से ही मृतका के पति गायब हैं और उनका मोबाइल भी स्वीच ऑफ है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे...

sonbhadra
9:06 AM, November 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना के बाद से ही मृतका के पति गायब हैं और उनका मोबाइल भी स्वीच ऑफ है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी हॉउस भेजवा दिया साथ ही मृतका के मायके वालों को भी घटना की सुचना दे दी है।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सीतापुर जिले के में रहने वाले महेंद्र देव गौतम (32वर्ष) वन विभाग के अंतर्गत जिला गंगा समिति के जिला परियोजना प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। तक़रीबन छह माह से वह रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित एक की किराए के मकान में पत्नी प्रियंका वी (28वर्ष) के साथ रहते थे। लंबे समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। दिवाली पर दोनों अपने घर गए हुए थे, त्यौहार बीतने के बाद दोनों पति पत्नि वापस सोनभद्र आए और सोमवार को फिर से दोनों में कहासुनी हो गई। इसके महेंद्र अपने ऑफिस चले गए, वहां से वह कुछ जरूरी काम होने की बात कहकर निकल गया। इस बीच किराएदार प्रियंका के चीखने की आवाज सुनकर जब कमरे में पहुंचे तो वह बेसुध होकर नीचे गिरी थीं। जिसके बाद पड़ोसियों द्वारा उन्हें जिला अस्पताला लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह ने शव को कब्जे में लेने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मृतका के मायके वालों को सूचना दी। इस दौरान उन्होंने मृतका के पति से भी संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला।
थाना रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय नें बताया कि "विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी हॉउस में रखवा दिया गया है। परिजनों के तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।"




