Sonbhadra News : वीएचपी कार्यकर्ताओं से नहीं मिले जिलाधिकारी, बिना ज्ञापन दिए बैरंग लौटे
सोनभद्र में संगठन के निर्देश के पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन देने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन डीएम ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया।

sonbhadra
7:28 PM, September 30, 2024
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम में चर्बी के मिलावट मामले में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पूरे देश के प्रत्येक जिले में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का कार्य किया जा रहा है। वही सोनभद्र में संगठन के निर्देश के पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन देने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन डीएम ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। इसको लेकर वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखने को मिल रहा है। वीएचपी के प्रान्त धर्म प्रचार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी का आरोप है कि जब हम लोग ज्ञापन देने डीएम आफिस पहुंचे तो डीएम अपने चेम्बर में थे लेकिन उन्होंने एडीएम को ज्ञापन लेने भेज दिया । जब कि ये सही तरीका नही था इसका हम लोगो ने विरोध किया तो डीएम साहब ने सिर्फ दो लोगो को ज्ञापन देने के लिए अंदर बुलाने को कहा। लेकिन ये संभव नही था। हमने पुनः निवेदन किया कि या तो सभी को आने कार्यालय में बुला ले या तो फिर स्वयम आकर ज्ञापन ले ले। इस पर डीएम ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। जिसकी सूचना हमने संगठन के उच्चाधिकारियों को दे दी है ।




