आयोजित जन चैपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने ग्रामीणजनों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार से ओ0टी0पी0 की मांग की जाती है, तो सतर्कता बरते, जिससे किसी प्रकार की फ्राड या जालसाजी न होने पायें। इस तरह का प्रकरण आने पर पुलिस को गोपनीय सूचना दें, जिससे सही स्थिति की जानकारी हो सके। गांव में अंजान व्यक्ति की आने सूचना पुलिस को तत्काल दें, जिससे किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो सकें। उन्होंने कहा कि गांव में मनबढ़ या बदमाश किस्म के लोगों की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जायेगा। आयोजित जन चैपाल के मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार राय, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिलापूर्ति अधिकारी धु्र्रव गुप्ता, डी0सी0 एन0आर0एल0 सरिता सिंह, ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।