सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने गुरुवार नगवां विकास खण्ड के नन्दना गांव में निर्माणाधीन पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन विद्यालय के परिसर, बनाये जा रहे कक्षों, पानी की सुविधा, प्रधानाचार्य कक्ष की स्थिति का जायजा लिया । जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक व अध्यापकों से निर्माणधीन विद्यालय की तकनीकी व अन्य कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, तो बताया गया कि विद्यालय का बाउण्ड्रीवाल का कार्य बजट में न होने के कारण बाउण्ड्रीवाल का कार्य अधूरा है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव जल्द से जल्द उपलब्ध कराने पर डी0एम0एफ0 मद से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे बाउण्ड्रीवाल निर्माण का कार्य पूरा कराया जा सकेंगा। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से जिलाधिकारी ने वार्ता कर स्कूल संचालन के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की, जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा जानकारी दी गयी कि यहां के ग्रामीणजन इस विद्यालय को शुरू होने का काफी दिनों से लगाये बैठे हैं, जिससे आस-पास के ग्रामीणजनों के बच्चे-बच्चियां शिक्षण ग्रहण कर सकें।