निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में मीनू के अनुसार बनने वाले भोजन के सम्बन्ध में जानकारी ली तो बच्चों द्वारा बताया गया कि आज तहरी व दूध मिला है, भोजन मीनू के अनुसार ही बनाया गया था, उन्होंने कहा कि निर्धारित मीनू के अनुसार विद्यालय में भोजन तैयार कर बच्चों को समय से दिया जाये। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर किया जाये, उन्होंने विद्यालय में पीने के पानी की स्थिति, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, किचन में खाद्यान्न की स्थिति का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किये, उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में पाया गया कि प्रधानाध्यापक प्रमिला सिंह 16 व 17 दिसम्बर, 2025 को अनुपस्थित पायी गयी और उनके द्वारा विद्यालय में कोई प्रार्थना-पत्र नहीं दिया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दियें। इस मौके पर डी0सी0 जी राम, रवीन्द्र वीर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित विद्यालय के अध्यापक व शिक्षा मित्र उपस्थित रहें।