Sonbhadra News : निर्माणाधीन तहसील ओबरा का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज ओबरा में विद्युत उप केन्द्र के पास निर्माणाधीन तहसील ओबरा का औचक निरीक्षण किया।

sonbhadra
9:10 PM, January 5, 2026
० तहसील भवन का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये सुनिश्चित- जिलाधिकारी
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज ओबरा में विद्युत उप केन्द्र के पास निर्माणाधीन तहसील ओबरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन तहसील भवन के उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, मीटिंग हाल, उप जिलाधिकरी कक्ष, तहसीलदार कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सी0एन0डी0एस0 के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील भवन के निर्माण में जो भी कार्य अभी तक अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाये, शासन द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार निर्माण कार्य ससमय सुनिश्चित किया जाये, निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, तहसील भवन परिसर के रंगाईं, पोताई कार्य फिनिंसिंग के साथ कराया जाये, जल्द से जल्द भवन तैयार हो, जिससे तहसील का कार्य इस नये भवन परिसर से प्रारंभ हो सकें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।




