Sonbhadra News : जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मारकुण्डी घाट का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण कार्य का लिया जायजा
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व मुख्य विकास अधिकरी जागृति अवस्थी ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मारकुण्डी घाट का आकस्मिक निरीक्षण किया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
• बेहतर पठन-पाठन के लिए शिक्षकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
• पंजीकृत छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति किया जाये अनिवार्य- जिलाधिकारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व मुख्य विकास अधिकरी जागृति अवस्थी ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मारकुण्डी घाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षक पठन-पाठन कार्य करते पाये गये। जिलाधिकारी ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके बौद्धिक स्तर का जायजा लिया और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए अध्यापक/अध्यापिकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 108 में से 85 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्राधानाचार्य को पंजीकृत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को अधिकाधिक बढ़ाने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि पंजीकृत छात्र-छात्रा विद्यालय आये, इसके लिए अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में मीनू के अनुसार बनने वाले भोजन के सम्बन्ध में बच्चों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित मीनू के अनुसार विद्यालय में भोजन तैयार कर बच्चों को समय से दिया जाये। उन्होंने कहा कि विद्यालय में परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर किया जाये। उन्होंने विद्यालय में पीने के पानी की स्थिति, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, किचन में खाद्यान्न की स्थिति का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिया । इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह सहित विद्यालय प्रधानाचार्या, अध्यापक, अध्यापिकाएं उपस्थित रहें।