Sonbhadra News : सोनभद्र में 3 दिसंबर को वरिष्ठ महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल, कानपुर में होगी प्रदेश प्रतियोगिता
जिला खेल कार्यालय सोनभद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जानी है।

sonbhadra
5:18 PM, November 27, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र। जनपद की वरिष्ठ महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 3 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय वरिष्ठ महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद एवं मंडल स्तर पर चयन/ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
जिला खेल कार्यालय सोनभद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जानी है।
इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन 3 दिसंबर 2026 को प्रातः 8 बजे विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, तियरा, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के लिए मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल उसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, मिर्जापुर पहाड़ी, मिर्जापुर में आयोजित होगा।
प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 5 से 7 दिसंबर 2026 तक कानपुर में आयोजित की जाएगी।
जिला खेल कार्यालय ने जनपद सोनभद्र की इच्छुक महिला खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपना आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर उपस्थित होने की अपील की है। चयन एवं ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला क्रीड़ा अधिकारी सोनभद्र के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।




