Sonbhadra news : महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद स्तरीय दंगल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
हनुमान मंदिर के प्रागंण में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उधम सिंह यादव ग्राम प्रधान के कुशल नेतृत्व में जिलास्तरीय विशाल दंगल का आयोन किया गया है।

फोटो : दंगल प्रतियोगिता के आयोजक
sonbhadra
4:33 PM, February 22, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुण्डी स्थित मुख्य सोनपम्प नहर के बगल में प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रागंण में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उधम सिंह यादव ग्राम प्रधान के कुशल नेतृत्व में जिलास्तरीय विशाल दंगल का आयोन किया गया है।
उक्त सम्बंध में आयोजक सूरज यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रागंण में दोपहर 12 बजे से जिलास्तरीय विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें सोनभद्र समेत अन्य जनपदों के नामी पहलवान अपने अपने जोड़ी पहलवानों के साथ कुश्ती का भव्य प्रदर्शन करेंगे।




