Sonbhadra News : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक आयोजित
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक तेलगुडवा स्थित गोगपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम नरेश पोया की अध्यक्षता में बुधवार की शाम को आयोजित किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक तेलगुडवा स्थित गोगपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम नरेश पोया की अध्यक्षता में बुधवार की शाम को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर के सिंह कर्मों ने किया ।
बैठक के दौरान वनाधिकार से संबंधित दावा प्रार्थना पत्रों पर सरकार द्वारा अभी तक प्रमाण पत्र वितरण नहीं किया गया और वन विभाग द्वारा दावा भूमि पर ही गड्ढा खोदा जा रहा है जहां पौधा लगाने की योजना तैयार किया जा रहा है सहित आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आदि में पार्टी द्वारा कमर करते हुए दमखम के साथ मैदान में उतरने आदि विभिन्न समस्याओं की मांग को रखते हुए आंदोलन की योजना को लेकर बैठक की गई निम्नलिखित मुद्दों पर विचार रखा गया जो इस प्रकार है
(1) वनाधिकार से सम्बन्धित दावा फार्म भरा गया जहां दावेदार जोत - कोड़ कर रहे है अधिकांश लोगों को प्रमाण पत्र नहीं मिला है दावा फार्म विचाराधीन है। सरकार के द्वारा वर्तमान में कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है। वन विभाग द्वारा कई गाँवों में दावा वाले भूमि पर ही गड्ढा खुदान कर पौधारोपण कराए जाने की तैयारी किया जा रहा जिसके विरोध में जनपद के साथी ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर जल्द ही प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा।
(2) जनपद में विभिन्न औद्योगिक कम्पनीयों द्वारा प्रोजेक्ट लगाने के नाम पर भूमि अधिग्रहण कार्यक्रम चल रहा है इसके विरोध में लिखा पढ़ी की कार्यवाही करते सही जानकारी मिलने के बाद जल्द धरना प्रदर्शन आन्दोलन किया जाएगा।
(3) पार्टी को आगे बढ़ाने एवं मजबूती प्रदाने करने के लिए संगठनात्मक ढांचा को चुस्त-दुरस्त करने किए है इसी क्रम मे मासिक बैठक में महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा में किये सदस्यता अभियान चलाया जाय और चौपाल लगाकर सभी वर्गों के युवाओं व महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाए ।
(4) आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बूथ कमेटियों का गठन करते हुए सभी वर्गों के प्रत्याशियों का आवेदन लेने की प्रक्रिया और चुनाव में दमखम से लड़ने की लिए सभी पार्टी कार्यकता तैयारी में जुट जाएं ।
बैठक में इस दौरान प्रदेश महासचिव रमाशंकर सिंह पूर्व प्रधान शिव प्रसाद राम रतन विजय सिंह धर्मेंद्र किशन मनोज मोहन लव कुश विनोद रंजीत प्रमिला सुनीता पार्वती फूल कुमारी रूपा बसंती कमोदा संतोषी आदि भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे ।
सम्बंधित खबर
अपना जिला