Sonbhadra news : जनपद स्तरीय जूनियर खेल जुडो़, वालीबाल एवं हैण्डबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की जूडो, वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 14 मार्च 2026 को विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में किया गया।

news-img

sonbhadra

10:11 AM, March 15, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

विनोद धर (संवाददाता)

★ जनपद स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

सोनभद्र । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय सोनभद्र द्वारा खेल संघों के समन्वय से वर्ष 2025-26 में जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की जूडो, वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 14 मार्च 2026 को विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में किया गया।

प्रतियोगिता में जूडो, वॉलीबॉल और हैंडबॉल खेलों में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जूडो में बालक वर्ग में 55 तथा बालिका वर्ग में 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वॉलीबॉल में बालक वर्ग की 8 टीमों तथा बालिका वर्ग की 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में हैंडबॉल बालक वर्ग में 8 तथा बालिका वर्ग में 6 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

जूडो प्रतियोगिता के परिणाम

10 वर्ष आयु वर्ग – पलक पाल (प्रथम)

12 वर्ष आयु वर्ग (30 किग्रा) – परी पाल (प्रथम)

12 वर्ष आयु वर्ग (45–60 किग्रा) – आराध्या सिंह (प्रथम)

17 वर्ष आयु वर्ग (40–45 किग्रा) – सपना (प्रथम), श्रेया (द्वितीय)

17 वर्ष आयु वर्ग (50–55 किग्रा) – दीपका (प्रथम), आंचल (द्वितीय), निधि यादव (तृतीय)

बालक वर्ग

12 वर्ष (30 किग्रा) – अभिनंदन सिंह (प्रथम)

12 वर्ष (30–35 किग्रा) – हार्दिक (प्रथम)

14 वर्ष (35 किग्रा) – ओमपाल (प्रथम), अनिकेत पटेल (द्वितीय)

16 वर्ष (50–55 किग्रा) – रवि (प्रथम), नितेश (द्वितीय)

सीनियर वर्ग – अर्नव गुप्ता (प्रथम), हर्षित सोनी (प्रथम)

वॉलीबॉल प्रतियोगिता

बालक वर्ग का फाइनल मैच बभनौली बनाम चतरा के मध्य खेला गया, जिसमें चतरा की टीम ने बभनौली को 2-1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

बालिका वर्ग का फाइनल तियरा स्टेडियम बनाम सनबीम स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें तियरा स्टेडियम ने सनबीम स्कूल को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

हैंडबॉल प्रतियोगिता

बालक वर्ग का फाइनल हिंडाल्को बनाम रेणुकूट के बीच खेला गया, जिसमें हिंडाल्को ने रेणुकूट को 5-1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

बालिका वर्ग का फाइनल रेणुकूट बनाम हिंडाल्को के बीच खेला गया, जिसमें रेणुकूट ने हिंडाल्को को 2-1 से पराजित कर विजेता बनी।

मुख्य अतिथि

जूडो प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शुभम जायसवाल (कोषाध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ सोनभद्र) रहे।

हैंडबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बैजनाथ यादव (सचिव, हैंडबॉल संघ सोनभद्र) तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बलराम कृष्ण यादव (सचिव तीरंदाजी संघ सोनभद्र) रहे।

विशिष्ट अतिथि

विशिष्ट अतिथि सीओ सदर रणधीर मिश्रा के कर-कमलों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर जिला जूडो संघ के सचिव विनोद धर, उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, डॉ. संतोष कुमार मिश्र, सदस्य मुरशीद जमाल, मनोज धर एडवोकेट, जगदंबा प्रसाद, संजय सिंह, वेंकटेश दुबे, सचिन शतरंज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, जनपद के अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के प्रति क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद द्वारा धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन सोनभद्र के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही खेली भाग सोनभद्र के सर्वे श्रीमती सुमंगला, विनोद कुमार यादव, सुभाष कुमार (प्रशिक्षक), जगदीश रावत, बाबूलाल, गोपाल, सोनू, अशोक, इंद्रदेव तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्ण आदि उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.