Sonbhadra News : जिला प्रवेशन कार्यालय की टीम ने बच्चों को किया जागरूक
राजा बलदेव दास बिडला सोन घाटी इंटर कॉलेज में जिला प्रवेशन कार्यालय की टीम द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया । जिसके अंतर्गत 1090, 181, 1098, स्पानसरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई ।

sonbhadra
2:18 PM, September 11, 2024
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । राजा बलदेव दास बिडला सोन घाटी इंटर कॉलेज में जिला प्रवेशन कार्यालय की टीम द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया । जिसके अंतर्गत 1090, 181, 1098, स्पानसरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई । बाल विवाह बाल श्रम बाल तस्करी बाल भिक्षावृत्ति आदि के बारे में जानकारी तथा ऐसी स्थिति में उपरोक्त नंबरों के प्रयोग के बारे में बच्चों बच्चियों को जानकारी दी गई विभाग की तरफ से तनु सिंह वन स्टाफ सेंटर नीलू यादव प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गायत्री दुबे संरक्षण अधिकारी के द्वारा बच्चों बच्चियों को जागरूक किया गया तथा योजनाओं के बारे में बताया गया उन लोगों ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए इन नंबरों का प्रयोग किया जा सकता है जिसे तत्काल निवारण किया जाता है इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर डी सिंह विद्यालय के शिक्षक उमेश चौबे धनंजय सिंह उदयधर दुबे सहित विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे




