Sonbhadra News : छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, एसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण
आज छठ घाट पर छठ महापर्व की तैयारियों का के संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा घाट पर.....

sonbhadra
10:25 PM, November 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• एसपी ने नगर में किया पैदल गस्त
• पैदल गस्त के दौरान एसपी ने किया संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग
• पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त
सोनभद्र । आज छठ घाट पर छठ महापर्व की तैयारियों का के संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा घाट पर सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
तत्पश्चात आगामी छठ महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत एसपी अशोक कुमार मीणा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु व आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी महोदय ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।




