Sonbhadra News : राजकीय कृषि बीज भंडार किसान कल्याण केंद्र पर बीज का वितरण
राजकीय कृषि बीज विभाग द्वारा किसानो को UPDASP योजना के अंतर्गत चोपन ब्लॉक के 30 ग्राम सभा के कृषक बंधुओ को नि:शुल्क बीज वितरण किया गया।

sonbhadra
12:00 AM, June 18, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। सिन्दुरियाँ राजकीय कृषि बीज विभाग द्वारा किसानो को UPDASP योजना के अंतर्गत ग्राम सभा पनारी, घटिहटा , अदलगंज, जमुअल, बर्दिया, हर्रा,पड़रक्ष, कोटा,कूल लगभग चोपन ब्लॉक के 30 ग्राम सभा के कृषक बंधुओ को हरी खाद, मिश्रित हरी खाद, और धान का बीज निशुल्क वितरण लाभान्वित लगभग 1 सप्ताह से किया जा रहा है। कृषक बंधुओ को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बीज वितरण किया जा रहा है ।
बीज वितरण UPDASP के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरद्वारी लाल कुशवाहा UPDASP से पाटेश्वरी वर्मा, सहायक विकास अधिकारी कृषि चोपन पंकज कुमार यादव, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार विपिन शर्मा और समस्त कर्मचारी शुशील , भुवनेश्वर समस्त और बहुत गावो के लोगो की उपस्थिति में हुआ किसानो को वितरण किया गया।




