Sonbhadra News :सिविल बार एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा
शनिवार को सिविल बार सभागार में सिविल बार एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में विभिन्न न्यायालयों की समस्याओं पर गहनता से विचार किया गया।

sonbhadra
7:05 PM, January 18, 2025
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को सिविल बार सभागार में सिविल बार एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में विभिन्न न्यायालयों की समस्याओं पर गहनता से विचार किया गया। बैठक में यह तय हुआ कि राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर डेलिगेशन सक्षम अधिकारियों से जल्द मिलेगा। सभी ने वादकारी हित को प्राथमिकता दिए जाने पर सहमति जतायी।इस मौके पर मुख्य रूप से रामलोचन तिवारी, नागेंद्र श्रीवास्तव, शिवशंकर, रामजी पाण्डेय,प्रभु सिंह, सत्यनारायण यादव सहित अन्य मौजूद रहें। बैठक का संचालन सचिव राजेंद्र प्रसाद ने किया।




