Sonbhadra News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा का आयोजन
नगर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में जनपद के लगभग दर्जन भर विद्यालय के एक सौ से ऊपर विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई ।

sonbhadra
6:54 PM, January 23, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। नगर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में जनपद के लगभग दर्जन भर विद्यालय के एक सौ से ऊपर विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई । कार्यक्रम के दौरान छात्रों में उत्साह देखा गया ।
परीक्षा पर चर्चा के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास के साथ साथ सकारात्मक सोच पैदा करना है ।आजका कार्यक्रम देश भर के 580 केंद्रीय विद्यालय में आयोजित की गई है । उक्त कार्यक्रम में सीबीएसई के साथ साथ बोर्ड के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया । भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी यह प्रतियोगिता ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित था ।
प्रतियोगिता में आमोदिता चटर्जी, मोहम्मद मिराज, हिमाद्री दीक्षित के साथ ही उच्च शिक्षा में आनंद भूषण सिंह, तन्मय तिवारी, उत्कर्ष सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी छात्रों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमरनाथ, आलोक, सरफराज समेत अनेकों अध्यापकगण मौजूद रहे ।




