Sonbhadra News : मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन पर आपदा प्रबंधन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम सभा टोला तेलाई में गत दिनों डायरिया का प्रकोप से पीड़ित 4 मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया

sonbhadra
4:54 PM, August 30, 2024
राकेश चौबे
- स्वास्थ्य शिविर द्वारा 25 घरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 15 मरीजों को किया गया दवा वितरण
मारकुंडी (सोनभद्र) सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम सभा टोला तेलाई में गत दिनों डायरिया का प्रकोप से पीड़ित 4 मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जिनमें एक मरीज ठीक होने के बाद घर वापस आ गया। डायरिया के मद्देनजर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देश पर मारकुंडी तेलाई के आस-पास के क्षेत्रों में दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 25 घरों का परीक्षण कर 15 लोगों को आवश्यकता अनुसार दवा का वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर डॉ. संजय द्वारा ग्रामीण महिला पुरुष बच्चों को डायरिया से बचाव की जानकारी देते हुए बताया कि डायरिया पीड़ित व्यक्ति को समय-समय पर ORS घोल बना कर देते रहना चाहिए। साथ ही जल जमाव वाले जगहों, नाली, हैण्डपम्प आदि सभी में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। आगे उन्होंने बताया कि शौच के बाद साबुन से हाथ धोए, खाना खाने के पहले साबुन से हाथ साफ करें, उत्तम स्वास्थ्य लाभ के लिए उबला पानी ठंडा करके पिएं। दो दिनों से चल रहा स्वास्थ्य शिविर 30 अगस्त को समाप्त हो गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से डॉ0 संजय आपदा, प्रबंधन, डॉ0 अभिषेक पाण्डेय, डॉ0 राजकुमार, करिष्मा, सुषमा फार्मासिस्ट, सुनीता विश्वकर्मा ANM आदि रहे।




