Sonbhadra news : मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें खराब होने से दिव्यांग परेशान
दिव्यांगजनों को आवागमन की सुविधा देने के लिए शासन की ओर से वितरित की जा रही मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

sonbhadra
5:17 PM, August 8, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। दिव्यांगजनों को आवागमन की सुविधा देने के लिए शासन की ओर से वितरित की जा रही मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान के संस्थापक उत्तम सिंह ने आरोप लगाया कि कई ट्राईसाइकिलें कुछ ही महीनों में खराब होकर अनुपयोगी हो गई हैं।
उन्होंने बताया कि ट्राईसाइकिलों में लगी बैटरी और अन्य पार्ट्स की गुणवत्ता खराब होने के कारण लाभार्थियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका दावा है कि जिले में बड़ी संख्या में दिव्यांग इस समस्या से प्रभावित हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लाभार्थियों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उत्तम सिंह ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से ट्राईसाइकिलों की गुणवत्ता की जांच कराने, खराब ट्राईसाइकिलों को बदलने तथा घटिया उपकरण उपलब्ध कराने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




